Poori Recipe - Double Deepak https://www.doubledeepak.com Sat, 19 Mar 2022 21:38:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.5.16 https://skt.imtz.com/dd/wp-content/uploads/sites/133/2025/03/cropped-fav-32x32.png Poori Recipe - Double Deepak https://www.doubledeepak.com 32 32 सरसों के तेल से पूरी बनाने की विधि। https://www.doubledeepak.com/2022/03/19/how-to-make-puri-with-mustard-oil/ Sat, 19 Mar 2022 21:38:20 +0000 https://shreevanaspati.in/?p=769 पूरी भारत में बहुत ही प्रसिद्ध रेसिपी है कोई भी त्यौहार हो या घर पर प्रोग्राम हो तब पुरियां बनती ही है पुरियां खाना किसे पसंद नही होता | इसे बड़े शोक से खाया जाता है यह मैदा व् गेहूं के आटे से बनती है | यह कई भारतीयों के लोकप्रिय विकल्पों में से एक
+ Read More

The post सरसों के तेल से पूरी बनाने की विधि। first appeared on Double Deepak.

]]>

पूरी भारत में बहुत ही प्रसिद्ध रेसिपी है कोई भी त्यौहार हो या घर पर प्रोग्राम हो तब पुरियां बनती ही है पुरियां खाना किसे पसंद नही होता | इसे बड़े शोक से खाया जाता है यह मैदा व् गेहूं के आटे से बनती है | यह कई भारतीयों के लोकप्रिय विकल्पों में से एक है और सुबह के नाश्ते या दोपहर और रात के खाने के लिए खाया जाता है। यह भारतीय ग्रेवी करी के साथ खा सकते है, लेकिन सबसे अच्छा कॉम्बो है आलू भाजी और फ्लफी पूरी।

हेल्दी खाना पुरियां

सामग्री:-

  • गेंहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • डबल दीपक सरसों का तेल – 1 चम्मच
  • डबल दीपक सरसों का तेल – पूरी तलने के लिए

पूरी बनाने की विधि:-

  1. पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात या बड़ा कटोरा लीजिये | उसमें आटे को छानकर डाल लीजिये और उसके बाद, नमक और डबल दीपक सरसों का तेल डालकर इस सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिये |
  2. मिलाने के बाद आटे मे थोड़ा-थोडा करके पानी डाले और आटे को गुंध लीजिये | इस बात का ध्यान रखे की आटा न ज्यादा सख्त और न ज्यादा नरम हो |
  3. आटे को अच्छे से गुधने के बाद इस 30 मिनट तक ढककर रख दीजिये |
  4. 30 मिनट के बाद आटे को 1 से 2 मिनट तक गूँथ कर चिकना कर दीजिये |
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ तोड़ लीजिये और चकने पर तेल लगाकर पेडे को चकले पर रखकर बेलन से पूरी बेल लीजिये और पूरी को प्लेट में रख दीजिये | ऐसे ही सारी लोइयों को बेल पूरी बनाकर तैयार कर लीजिये |
  6. अब कड़ाई मे डबल दीपक सरसों का तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |
  7. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब बेली हुई पूरी को डबल दीपक सरसों के तेल मे डालकर सुनेहरा होने तक पकाए और सुनहरा होने बाद तेल से बाहर निकाल दीजिये | ऐसे ही सारी पुरियों हो तल लीजिये |
  8. लीजिए बनकर तैयार है एकदम फूली-फूली गरमा-गर्म पुरियां

The post सरसों के तेल से पूरी बनाने की विधि। first appeared on Double Deepak.

]]>